प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लॉक डाउन में असहायों की मदद के लिए आगे आया कैलाश मठ
कोरोना महामारी की वजह से प्रभावी लॉक डाउन में असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जिला प्रशासन के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी मदद को हाथ आगे बढ़ाया है। महमूरगंज स्थित विरदोपुर में कैलाश मठ की ओर सड़क पर असहाय और मलिन बस्तियों सहित जरूरत मंदों में भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
कैलाश मठ के महामंडलेश्वर आशुतोषानंद जी के सानिध्य में रोजाना 800-1000 भोजन का पैकेट पुलिस थानों की ओर से जरूतमंदों में वितरित किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से सिगरा थाना सहित अन्य इलाकों में भोजन का पैकेट दिया जा रहा है। इस नेक कार्य में माहेश्वरी समाज के लाला चांडक, महेश ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी आदि पदाधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कैलाश राठी ने बताया कि इस संकट की घड़ी में असहायों के लिए रोजाना भोजन सहित अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया जा रहा है। कोशिश यही है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी परिवार भूखा ना सो सके।
वहीं आशीर्वाद वाटिका सिगरा में सिंधी समाज की ओर से रोजाना भोजन का पैकेट वितरित किया जा रहा है। सिंधी समाज के हेमंत तलरेजा ने बताया कि भोजन बनाकर असहाय और आश्रयगृह में ठहरे लोगों में वितरित किया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X