सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Police to Gather Feedback While Dressed as Devotees on Police Commissioner Directives

काशी विश्वनाथ धाम: श्रद्धालुओं की वेशभूषा में फीडबैक लेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 17 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के दौरान सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता को पुलिसिंग की मूल भावना के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया। 

Kashi Vishwanath Dham Police to Gather Feedback While Dressed as Devotees on Police Commissioner Directives
सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार का फीडबैक अब श्रद्धालुओं की वेशभूषा में पुलिसकर्मी लेंगे। हर सप्ताह पुलिस व्यवहार से संबंधित वास्तविक फीडबैक और निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को धाम में तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिए। प्रशिक्षण व पुलिस आयुक्त की काउंसलिंग के बाद नए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी। 

Trending Videos


त्रयंबकेश्वर हॉल में प्रशिक्षण और संवाद कार्यशाला में सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता को पुलिसिंग की मूल भावना के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया। पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सम्मानजनक, प्रभावी संवाद कौशल, भीड़ प्रबंधन व तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयमित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन, तीर्थ स्थलों पर व्यवस्था संचालन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया गया। बताया गया कि कठोर या असंवेदनशील संवाद नागरिकों में असंतोष उत्पन्न कर सकता है, जबकि सम्मानजनक और सकारात्मक संवाद कई बार तनावपूर्ण स्थितियों को भी सहज बना देता है। 

संचालन मुंबई ऑयस्टर एचआर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की विशेषज्ञ टीम ने किया। पुलिस आयुक्त ने टीम की पूजा कृष्णा, दीपशिखा शर्मा व अंजलि मिश्रा को सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा अनिल कुमार यादव आदि रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed