सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Tatkal tickets for Mangala Aarti will now be available one day in advance

Kashi Vishwanath: एक दिन पहले मिलेगा काशी विश्वनाथ की मंगला आरती का तत्काल टिकट, करना होगा ये काम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Apr 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से ऑनलाइन बुकिंग होगी। आम दर्शनार्थियों के लिए हर दिन 150 टिकट बुक हो रहे हैं। ब्लैक टिकटिंग और दलाली रोकने के लिए मंदिर प्रशासन ने ये कदम उठाया है।

Kashi Vishwanath Tatkal tickets for Mangala Aarti will now be available one day in advance
काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Kashi Vishwanath Mandir: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रेलवे की तरह एक दिन पहले ही घर बैठे मंगला आरती का तत्काल टिकट मिल जाएगा। आम दर्शनार्थी पहली बार मंगला आरती के चंद घंटे पहले ही ट्रेन के करंट अवलैबिलिटी की तर्ज पर चंद घंटे पहले भी टिकट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू हो रही है। 

Trending Videos


यानी कि आरती के 17 घंटे पहले से ही टिकट पा सकते हैं। हालांकि रेलवे की तरह से इस टिकट का रेट नहीं बढ़ाया गया है बल्कि आम बुकिंग के समान 500 रुपये रखा गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से न्यास की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrikashivishwanath.org/ पर ऑनलाइन बुकिंग के सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है। तत्काल टिकट वाले भक्तों के लिए प्रवेश द्वार 4बी होगा और मंदिर में बैठने की व्यवस्था उत्तरी एलईडी क्षेत्र में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि आरती से 24 घंटे पहले ही तत्काल टिकट बुकिंग का विकल्प दिया गया है। हर दिन मंगला आरती के करीब 150 टिकट मिल जाते हैं। वहीं इससे ब्लैक टिकटिंग और मंगला आरती को लेकर दलाली या जालसाजी भी कम हो जाएगी। आम दर्शनार्थियों को वेबसाइट पर ही मंगला आरती की बुकिंग की व्यवस्था काफी सुगम है। मंगला आरती में आने वाले भक्तों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

बुधवार शाम 7 बजे तक उपलब्ध थे 5 टिकट
बुधवार को शाम सात बजे तक बृहस्पतिवार की मंगला आरती के पांच टिकट खाली थे, जो कि देखते ही देखते बुक हो गए। वहीं इसके बाद अगले 15 मई तक मंगला आरती के लिए एक भी टिकट खाली नहीं मिला। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भोर के तीन से चार बजे तक मंगला आरती की जाती है। वहीं मंदिर में प्रवेश की अनुमति आधी रात 2:30 बजे से तीन बजे तक मिलती है।

मंगला आरती के लिए भक्तों को टिकट के साथ ही भक्तों को अपना आईकार्ड भी लेकर आना होगा। मंगला आरती में आने वाले भक्तों की संख्या अब एक हजार के पार हो गई है। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर टिकट दिखाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed