सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khushi won gold medals in both singles and doubles events in ring tennis.

Varanasi News: रिंग टेनिस में खुशी ने एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Khushi won gold medals in both singles and doubles events in ring tennis.
विज्ञापन
रिंग टेनिस एसोसिएशन की ओर से वरूणा स्थित सनबीम स्कूल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। आयोजन सचिव मनीषा रानी ने बताया कि अंडर-13 बालक वर्ग के एकल मुकाबले में विशाल कुमार ने तेजस चौरसिया को हराया। बालिका वर्ग में खुशी आनंद ने सारा हाशमी को, अंडर-13 युगल मुकाबले में अजीत जायसवाल और मंथन बरनवाल की जोड़ी ने फैजान हुसैन और शौर्य यादव की जोड़ी को हराया।
Trending Videos

अंडर 13 बालिका वर्ग में खुशी आनंद और सारा हाशमी की जोड़ी ने प्रगति जायसवाल और श्रद्धा गोस्वामी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-13 मिक्स्ड वर्ग में खुशी आनंद और शौर्य यादव की जोड़ी ने विशाल और शानू सिंह की जोड़ी को हरा दिया। अंडर-11 में एकल में विशाल ने शौर्य यादव जबकि बालिका वर्ग में सौम्या गुप्ता और साची चौधरी की जोड़ी विजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीवन दीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इमरान हुसैन, शिवानंद मिश्र, संजय सिंह, संजीव कुमार शर्मा, जागृत सिंह, अतुल सिंह और नैनीका मौजूद रहे। स्वागत वाराणसी रिंग टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरविंदर सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। समीर पटेल, संजय तिवारी, विश्वास सिंह, सुधांशु वर्मा, पवन सिंह, निशांत सैनी रहे। संचालन मनीषा रानी सिंह (अध्यक्ष, वाराणसी रिंग टेनिस एसोसिएशन) व धन्यवाद ज्ञापन नीलेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed