सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover Murders Girlfriend Strangles Her Informs Police Using Her Own Mobile Phone Before Fleeing

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या: गला दबाया फिर उसी के मोबाइल से पुलिस को सूचना देकर भाग गया, आरोपी की तलाश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 01 May 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: विवाहिता की माैत की सूचना पाकर लक्सा पुलिस माैके पर पहुंची। फोन करने वाला उसका प्रेमी भाग गया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया। इसके बाद आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। विवाहिता के पहले पति की माैत हो चुकी है।

Lover Murders Girlfriend Strangles Her Informs Police Using Her Own Mobile Phone Before Fleeing
पूनम शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद यादव गली स्थित एक किराये के मकान में प्रेमी ने महिला (प्रेमिका) की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी मनोज शर्मा (50) ने घटना के बाद मृतका के मोबाइल से ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और फिर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


मृतका की पहचान पूनम शर्मा (35), निवासी भेलूपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि पूनम की शादी 18 साल पहले जैतपुरा निवासी किशन विश्वकर्मा से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। एक महीने पहले ही किशन का निधन हो गया था। वर्ष 2021 से पूनम और मनोज के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद वह अपने पति को छोड़कर मनोज के साथ रहने लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मूल रूप से तिलभांडेश्वर, भेलूपुर निवासी आरोपी मनोज शर्मा चार भाइयों में से एक है। उसके भाई धर्मेंद्र शर्मा, किशन शर्मा और सुनील शर्मा हैं। सभी घुंघरानी गली में रहते हैं। बीते जनवरी में मनोज, पूनम और अपने भाई सुनील के साथ औरंगाबाद यादव गली स्थित राजू के मकान में किराये पर रहने लगा था।

पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि बुधवार देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी शराब का आदी बताया जा रहा है और पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। देर रात ही मनोज ने पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पूनम के मोबाइल से डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मोबाइल लेकर भाग निकला। 

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के भाई सुनील से पूछताछ की है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। जिस मकान में यह घटना हुई, वह करीब 50 साल पुराना है और उसके अधिकांश कमरे किराये पर दिए गए हैं। नीचे बैग बनाने का काम होता है, जबकि बगल में एक अन्य परिवार रहता है। थाना प्रभारी राजू ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगातार दबिश दे रही है।

आरोपी की तलाश के लिए टीम लगी है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। - अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी दशाश्वमेध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed