फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madhuri Dixit Arrives in Kashi Welcomed at Babatpur Airport

Madhuri Dixit: काशी पहुंचीं माधुरी दीक्षित, बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत; क्रूज से देखी गंगा आरती

Thu, 26 Mar 2026 10:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 10:43 PM IST
सार

Varanasi News: माधुरी दीक्षित बृहस्पतिवार को वाराणसी दौरे पर आईं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर लोगों ने अभिनेत्री का स्वागत किया। देर शाम उन्होंने काशी की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखी।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Arrives in Kashi Welcomed at Babatpur Airport
काशी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ बृहस्पिवार को काशी पहुंचीं। उन्होंने नमो घाट पर क्रूज से गंगा की आलौकिक छटा निहारी। नीली बनारसी साड़ी में जब माधुरी क्रूज पर आईं तो घाटों पर उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ गई। क्रूज से दशाश्वमेध घाट पहुंचीं तो भीड़ के चलते वह घाट पर नहीं पहुंच पाईं। क्रूज से ही गंगा आरती देखी। मां गंगा की पूजा कर दीपदान किया। 
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही माधुरी दीक्षित के फैंस उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। क्रूज से घूमने के दौरान माधुरी दीक्षित ने कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद लिया। 

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि वह घाट पर भीड़ के चलते नहीं पहुंच पाईं। उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भी रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed