सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Message of yoga resonates at world oldest fossil park pledge taken nature conservation

Yoga Day: विश्व के सबसे प्राचीन फासिल्स पार्क में गूंजा योग का संदेश, प्रकृति संरक्षण का संकल्प; किया पौधरोपण

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 21 Jun 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: योग दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों, ब्लॉक मुख्यालयों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थानों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Message of yoga resonates at world oldest fossil park pledge taken nature conservation
योग दिवस पर प्राणायाम करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सलखन स्थित विश्व प्रसिद्ध फासिल्स पार्क योग और पर्यावरण संरक्षण का केंद्र बन गया। यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल इस प्राचीन जीवाश्म पार्क में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।



मुख्य आयोजन में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और योग दोनों ही मानव जीवन को बेहतर बनाने के महत्वपूर्ण साधन हैं।

योगाभ्यास के बाद वन विभाग के सहयोग से फासिल्स पार्क परिसर में पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि विश्व के सबसे प्राचीन जीवाश्म पार्क से योग और पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त संदेश देना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed