सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister OP Rajbhar statement on Shankaracharya Avimukteshwaranand UGC and panchayat election in varanasi

UP News: शंकराचार्य के बयान से नहीं बदल सकता संविधान, मंत्री ओपी राजभर का यूजीसी और पंचायत चुनाव पर बड़ा बयान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी सरकार कर रही है। साथ ही मंत्री ने यूजीसी के नए नियमों से लेकर शंकराचार्य मामले के सवालों पर बड़ा बयान दिया। 

Minister OP Rajbhar statement on Shankaracharya Avimukteshwaranand UGC and panchayat election in varanasi
वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वाराणसी दौरे पर पहुंच कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को यूजीसी के नियमों को लेकर कहा कि अगर इस नियमावली में कोई गड़बड़ी है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं, जो जाना चाहता है, कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है। कहा कि शिक्षा में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ पक्षपात होता है। इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे। 

Trending Videos


चुनाव की पूरी तैयारी कर रही सरकार
राजभर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होगा के सवाल पर कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी सरकार कर रही है और मत पत्र छप कर सभी जिले में चल गए हैं। वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर कहा कि देश संविधान से चलता है और उनके बयान से इसे बदला नहीं जा सकता और किसी के कहने से कुछ नहीं होता। गौमाता को राज्यमाता के दर्जा देने के शंकराचार्य के बयान पर कहा कि कैबिनेट में जब आएगा तब देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप

राजभर समाज को लेकर कही ये बड़ी बात

सुहेलदेव की जयंती पर अनिल राजभर द्वारा ओमप्रकाश के समर्थकों को मंच से बोले जाने पर कहा कि पूरे देश में वोट बेचे जाने का दुकान कहां है, वो बता दें अगर माई के लाल हैं। राजभर समाज का नेता कौन है के सवाल पर कहा कि आज उंगली उठाने वाले लोग पहले लोहा की चोरी करते थे। 23 साल में जो ओमप्रकाश ने कर दिया आज तक किसी ने किया है क्या? जब हमने अपने बाप को बाप कहना शुरू किया तब लोगों का ध्यान गया सुहेलदेव महराज की ओर। 

राजभर ने कहा कि सपा पीडीए का नारा लगा रही है, पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। वहीं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट जिन्होंने इस्तीफा देकर शंकराचार्य से मिलने को लेकर कहा कि ये ड्रामा था और राजनीति है। कहा कि हम राजभर हैं और राजभर सीना ठोक कर बोलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed