सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Following release CBSE results Class 12 student takes drastic step dies body found room

UP: CBSE का रिजल्ट आने के बाद 12वीं के छात्र ने उठाया खाैफनाक कदम, माैत; इकलौते बेटे की लाश देख दंपती बेसुध

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार

UP News: कमरे में फंदे पर छात्र की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कछवां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mirzapur Following release CBSE results Class 12 student takes drastic step dies body found room
कछवां थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल होने से आहत छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


भैंसा गांव निवासी शिवांश चौबे (18) सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। परिवार के मुताबिक रिजल्ट में शिवांश फेल हो गया था। इससे वह काफी परेशान और तनाव में था। रिजल्ट देखने के बाद वह घर के एक कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बताया गया कि शिवांश की मां उसे बुलाने के लिए कमरे के पास पहुंचीं। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो बेटा चादर के फंदे के सहारे पंखे के हुक से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही मां चीख पड़ीं और जोर-जोर से रोने लगीं। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा और शिवांश को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

मृतक के पिता अनुज चौबे ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल होने के कारण शिवांश काफी निराश था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed