फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed innocent two and half year old girl Neighbor lured away with promise toffee fled after heinous act

ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म: टॉफी का लालच देकर ले गया था पड़ोसी युवक, हैवानियत के बाद छोड़कर भागा; FIR

Sat, 08 Aug 2026 06:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 08 Aug 2026 06:24 PM IST
सार

Ballia News: सुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस का युवक टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को साथ ले गया और गलत कृत्य किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
misdeed innocent two and half year old girl Neighbor lured away with promise toffee fled after heinous act
सुखपुरा थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत कृत्य किया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी घर के दरवाजे के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक वहां पहुंचा और बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन आसपास के स्थानों पर बच्ची को खोजते हुए पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान युवक बच्ची को एक स्थान पर छोड़कर मौके से भाग गया।

विज्ञापन

बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने उससे जानकारी लेने का प्रयास किया। घटना की आशंका होने पर परिवार के लोग तत्काल सुखपुरा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा ने बताया कि सुखपुरा थाने पर पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि पड़ोस का एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत कृत्य किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बच्ची से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई भी कराई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed