Fog in UP: सुबह की ट्रेन शाम को पहुंची, वंदेभारत 3.45 घंटे लेट; एयरपोर्ट पर 11:30 बजे उतरा पहला विमान
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के कारण हवाई और रेल यात्राएं प्रभावित होने लगी हैं। दूसरे जिलों और राज्यों में आने-जाने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। हालत यह है कि सुबह की ट्रेनें शाम को पहुंच रही हैं।
विस्तार
Fog in UP: ग्यारह दिन बाद शनिवार को फिर कोहरे का असर देखने को मिला। इस वजह से दिल्ली से दोपहर में वाराणसी आने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह की जगह देर शाम को आई।
वंदेभारत एक्सप्रेस 3.45 घंटे देर हो गई। इसके साथ ही पांच और ट्रेनें भी लेट से वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की जगह 11.35 मिनट देर होकर देर शाम 7.40 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची।
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 की जगह 1.10 मिनट लेट होकर 5.50 बजे बनारस स्टेशन पर आई। दिल्ली से आने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.10 बजे से 1.45 घंटे लेट होकर 3.55 बजे पहुंची। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे से 4 घंटे 45 मिनट की देरी से 10.55 बजे बनारस स्टेशन पर आई। 12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे से 7.10 घंटे लेट होकर शाम 5.10 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची।
एयरपोर्ट पर 11:30 बजे उतरा पहला विमान
बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को कोहरे के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण 22 उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ विमान तो 2 से 3 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंचे और प्रस्थान किए। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहला विमान इंडिगो एयरलाइंस का हैदराबाद-वाराणसी का सुबह 11.30 बजे उतर सका। इसके अलावा अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान निर्धारित समय से 3 घंटे 11 मिनट की देरी से पहुंची।
स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 2 घंटे 33 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 51 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 26 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 30 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 44 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 26 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 28 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 35 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की।
