{"_id":"69ae67861c69db27780011a7","slug":"municipal-corporation-varanasi-will-reward-those-who-segregate-four-types-of-waste-from-their-homes-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: घर से चार प्रकार का कूड़ा अलग-अलग देने वालों को इनाम देगा नगर निगम, जानें- क्या है पूरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: घर से चार प्रकार का कूड़ा अलग-अलग देने वालों को इनाम देगा नगर निगम, जानें- क्या है पूरी व्यवस्था
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में घर से चार प्रकार का कूड़ा अलग-अलग देने वालों को नगर निगम इनाम देगा। निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।
डस्टबिन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
घर से चार प्रकार का कूड़ा अलग-अलग देने वालों को नगर निगम की ओर से प्रोत्साहित करने के लिए इनाम देने की योजना बनाई गई है। वर्तमान में नगर निगम की ओर से डोर टू डोर गीला और सूखा कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। हर वार्ड के लिए एक-एक वाहन भेजा जा रहा है, जिस पर चार रंग के डस्टबिन रखे हैं।
Trending Videos
हरे रंग के डस्टबिन में गीला, नीले रंग में सूखा, लाल रंग में बायोमेडिकल और काले रंग में खतरनाक कूड़ा रखा जाता है। बायोमेडिकल में सेनेटरी पैड और बच्चों के डायपर डाले जाते हैं। काले रंग में मेडिकल वेस्ट, टूटे हुए कांच, ब्लेड और धारदार चीजों को डाला जाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। 100 वाडों के लिए लगाए गए वाहनों में गीले और सूखे कूड़े के चैंबर के साथ सेनेटरी और खतरनाक कूड़े को अलग-अलग रूप से लिए जाने की व्यवस्था को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: मौसम ने लिया करवट, सुबह महसूस हो रही सिहरन, दिन में तीखी धूप और गर्मी बढ़ा रही बेचैनी
घरों से कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों में से अधिकांश में काले और लाल रंग के डिब्बे लगाए जा चुके हैं। जिनमें यह अब तक नहीं लगे हैं, उन वाहनों में दो दिन में डिब्बे लगा दिए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इनाम के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। धनराशि को लेकर विचार किया जा रहा है।
क्या बोले अधिकारी
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ियों में चार प्रकार के डस्टबिन रखे गए हैं। जो लोग अपने घरों से अलग-अलग करके चार प्रकार का कूड़ा देंगे, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के रूप में इनाम दिया जाएगा। -सविता यादव, अपर नगर आयुक्त
