{"_id":"69f644e22809e568960558d5","slug":"neet-exam-21-388-candidates-will-appear-for-the-medical-entrance-examination-in-varanasi-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Exam: मेडिकल में दाखिले के लिए वाराणसी में परीक्षा देंगे 21388 अभ्यर्थी, 45 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Exam: मेडिकल में दाखिले के लिए वाराणसी में परीक्षा देंगे 21388 अभ्यर्थी, 45 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 03 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार
मेडिकल में दाखिले के लिए वाराणसी के 48 केंद्रों पर रविवार को 21388 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कक्ष में प्रवेश से पहले ताबीज और अन्य धार्मिक वस्तुओं की जांच होगी। पेपर शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
NEET
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल में दाखिले के लिए नीट रविवार को होगा। इसके लिए जिले में 48 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 21388 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि नीट का पेपर रविवार को जिले के 48 केंद्रों पर होगा। कुल 21388 अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार पेपर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षा मानकों को देखते हुए विशेष निर्देश जारी किए गए है।
Trending Videos
पेपर को देखते हुए सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। परीक्षा कराने के लिए 48 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। साथ ही जो निर्देश परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी किए गए हैं, उनका कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को जो निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें कहा गया है कि अगर आवश्यकता हो तभी पूरी बांह के कपड़े पहनें। पीने के पानी की अगर बोतल कोई अभ्यर्थी अपने साथ लाता है तो ध्यान देना होगा कि बोतल पारदर्शी हो। धार्मिक चीजें जैसे ताबीज, गंडा आदि पहना जा सकता है लेकिन इसकी जांच कराना जरूरी होगा। जूते के स्थान पर चप्पल या कम हील के सैंडल ही पहनें।
इसे भी पढ़ें; Amrit Bharat Train: बनारस से पुणे के लिए अमृत भारत रवाना, 20 स्टेशन पर ठहराव, 30 घंटे में पूरा होगा सफर
एडीएम ने बताया कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगी। इसके अलावा केंद्रों के आस-पास 200 मीटर के दायरे में लोगों को इकट्ठा होने नहीं दिया जाएगा। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री भी केंद्रों में अंदर नहीं जाएगी।
