{"_id":"597504b64f1c1b4d608b493e","slug":"nilu-mishra-win-beauty-queen-competition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक ट्रैक के बाद रैंप पर नीलू मिश्रा ने बिखेरा जलवा, जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक ट्रैक के बाद रैंप पर नीलू मिश्रा ने बिखेरा जलवा, जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब
Mon, 24 Jul 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया था आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने रविवार को एथलेटिक ट्रैक के बाद रैंप पर भी अपना जलवा बिखेरा। बेंगलूरु के चेयरमैन क्लब में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स डे पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम कर लिया।
2 of 4
nilu mishra
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 49 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी 45 वर्षीय नीलू ने देश भर की 22 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया से आए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष स्टैन ने नीलू को विजेता ट्राफी प्रदान की।
3 of 4
nilu mishra
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव डेविड प्रेमनाथ सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता का मकसद था कि मास्टर्स महिला खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपने फिटनेस और सौंदर्य पर भी ध्यान दें और समाज को यह संदेश दें कि किसी भी आयु में फिट और सुंदर रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
nilu mishra
- फोटो : अमर उजाला
सुबह मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध सभी इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अगला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी फरवरी में बेंगलूरू में आयोजित होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।