सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज बनारस-2017’ की रेस शुरू हो गई है। अलग दिखने का जज्बा और कुछ कर गुजरने की ललक ने मिसेज बनारस प्रतियोगिता को इस बार बेहद खास और दिलचस्प बना दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें पहले दिन की तस्वीरें..
2 of 14
mrs banaras
- फोटो : अमर उजाला
यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में शुमार बनारस में फैशन और ग्लैमर की नई दुनिया गृहणियों, कामकाजी महिलाओं को लुभाने लगी है। सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज बनारस-2017’ के लिए शुक्रवार को शुरू हुई रेस इसकी बनागी के तौर पर सामने आई।
3 of 14
mrs banaras
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता में गृहणियों से लेकर शिक्षिकाओं, फैशन डिजाइनर से लेकर उच्च वर्ग की महिलाएं रैंप पर कैटवाक के लिए उतरीं। मस्ती, धमाल और बिंदास अंदाज को लेकर चार राउंड में हुए अलग-अलग कैटवाक के अभ्यास में बॉडी लैंग्वेज के साथ ही बनारसी साड़ी और वेस्टर्न परिधानों का प्रदर्शन किया गया।
4 of 14
mrs banaras
- फोटो : अमर उजाला
अलग दिखने का जज्बा और कुछ कर गुजरने की ललक ने मिसेज बनारस प्रतियोगिता को इस बार बेहद खास और दिलचस्प बना दिया है। इस ताज के लिए घरों से निकलकर रैंप तक पहुंचीं महिलाओं ने शुक्रवार को अपने बिंदास अंदाज का बेजोड़ प्रदर्शन किया।
5 of 14
mrs banaras
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अफसरों की पत्नियों, महिला अफसरों, शिक्षिकाओं के रैंप पर उतरने से यह अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता साबित होने जा रही है। इसमें मध्यम वर्गीय परिवारों के अलावा उच्च वर्ग की महिलाएं पहली बार प्रतिभाग करती नजर आएंगी।