सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Out-of-control Thar wreaks havoc Rams bike runs over several people and overturns accused in custody

बेकाबू थार ने मचाया कहर: बाइक को टक्कर मारने के बाद कई लोगों को रौंदा, दूध-मलाई की दुकान उड़ाई; तीन हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के औरंगाबाद रोड पर बीती रात तेज रफ्तार थार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर कई राहगीरों को घायल करते हुए एक दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आगे जाकर वाहन पलट गया। पुलिस ने चालक समेत साथियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

Out-of-control Thar wreaks havoc Rams bike runs over several people and overturns accused in custody
क्षतिग्रस्त थार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: सिगरा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंदते हुए एक दूध-मलाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, काले रंग की थार औरंगाबाद क्षेत्र से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज गति से चलाया जा रहा था। इसी दौरान थार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक घबरा गया और वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। इसके बाद थार सड़क किनारे मौजूद राहगीरों को टक्कर मारते हुए मुन्नालाल की प्रसिद्ध दूध-मलाई की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और थार पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवकों को लिया हिरासत में

पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन में तीन नाबालिग सवार थे। चालक की उम्र 17 वर्ष बताई गई है, जबकि उसके साथ 16 और 17 वर्ष के दो अन्य किशोर मौजूद थे। हादसे के समय तीनों वाहन में सवार थे।

दुर्घटना में मिर्जापुर के सोनवर्षा निवासी रंगनाथ पांडेय (30), लक्सा के जद्दूमंडी निवासी विश्वभर नाथ चौरसिया (72) तथा औरंगाबाद निवासी मीता सोनकर (55) घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिगरा पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर तथा सिगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने बताया कि सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को कब्जे में ले लिया है। मामले में नाबालिग चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग को वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed