सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi advised become astrologer Om Prakash said opposition playing politics show political taunt

UP: राहुल गांधी को ज्योतिष बनने की सलाह, ओमप्रकाश बोले- दिखावे की राजनीति कर रहा विपक्ष; सियासी तंज

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राजनीति छोड़कर ज्योतिष का काम शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में है, लेकिन समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर अदालत पहुंच गई है। राजभर ने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप भी लगाया।

Rahul Gandhi advised become astrologer Om Prakash said opposition playing politics show political taunt
आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Politics: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष केवल दिखावे की राजनीति कर रहा है। जबकि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर ज्योतिष का काम शुरू कर देना चाहिए। 

Trending Videos


अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, कानून-व्यवस्था, पंचायत चुनाव, नीट परीक्षा विवाद तथा क्षेत्रीय विकास समेत कई समसामयिक मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। नीट परीक्षा पर विपक्ष की ओर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। पंचायत चुनाव के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों पर कहा कि सरकार चुनाव कराने के पक्ष में है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर न्यायालय गई थी। सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है और आगामी सुनवाई में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। लालगंज को बनारस रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलनों पर मंत्री ने इसे चुनावी स्टंट बताया। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को बयानबाजी करने के बजाय रेल मंत्री से मिलकर परियोजना को स्वीकृति दिलाने का प्रयास करना चाहिए। क्षेत्रीय विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अहरौला-कप्तानगंज और सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में थे। 

जनता की मांग पर सरकार ने लगभग 54 करोड़ रुपये स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर विकास कार्यों में बाधा डालने और कमीशन की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। गाजीपुर के विनीत राय हत्याकांड और उससे जुड़े विवाद पर बोलते हुए राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed