सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi may visit Varanasi next month and address public rally

PM Modi Varanasi Visit: अगले महीने काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, कर सकते हैं जनसभा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News : वाराणसी जिले में पीएम मोदी अगले महीने दौरे पर आ सकते हैं। इससे पहले 28 को सीएम योगी काशी आ सकते हैं। कज्जाकपुरा आरओबी का पीएम और सीएम दौरा करेंगे। 

PM Modi may visit Varanasi next month and address public rally
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के दूसरे सप्ताह में काशी आ सकते हैं। यह उनका 54वां दौरा होगा। इस बार कज्जाकपुरा आरओबी पर पीएम और सीएम की गाड़ियां भी फर्राटा भरेंगी। इससे पूर्व पीएम सात नवंबर को आए थे। होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को आ सकते हैं। पीएम और सीएम के आगमन की प्रारंभिक सूचना पुलिस प्रशासन को मिल चुकी है।

Trending Videos


प्रशासनिक और भाजपा सूत्रों के अनुसार, महिला दिवस पर आठ महिलाओं को सम्मानित करने की भी योजना बन रही है। इस बार पीएम बरेका या संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; साजिश का पर्दाफाश: यूट्यूब पर वीडियो से सीखा, ठेले वालों से लिया वाई-फाई; भेजा धमकी भरा ई-मेल

पीएम के लिए बरेका गेस्ट हाउस और सीएम के लिए सर्किट हाउस के कमरों को तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जब भी बनारस आते हैं, कुछ न कुछ सौगात देकर ही जाते हैं। अब तक वे 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं। 

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण

  • कज्जाकपुरा, कादीपुर आरओबी
  • पांडेयपुर काली मंदिर से आजमगढ़ संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण
  • बीएचयू में सीसीयू
  • भगवानपुर में 55 एमएलडी का एसटीपी
  • रामनगर में वृद्धाश्रम
  • चंद्रावती में विकास कार्य
  • यूपी कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ

इनका होगा शिलान्यास

  • 97 करोड़ रुपये से नगर निगम का सदन भवन
  • 274.31 करोड़ रुपये से लोहता में 60 एमएलडी का एसटीपी
  • 259 करोड़ रुपये से 18 वार्डों में सीवर व पेयजल परियोजना
  • 1800 करोड़ रुपये का राजघाट पुल और रेलवे लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed