फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बेटी ने पोस्टर में बयां किया दर्द, 'पुलिस अंकल मेरे पापा को गोली मत मारना, वो गाड़ी रोक देंगे'

Mon, 01 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Poster issued in varanasi on fake encounter in lucknow
पोस्टर के साथ लोग - फोटो : self

लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद अब खाकी वर्दी को लेकर आम आदमी के अंदर एक डर बैठ गया है। घटना के बाद विरोध-प्रदर्शन के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है।   इसे लेकर बनारस में एक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में एक बेटी का दर्द छलका रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Poster issued in varanasi on fake encounter in lucknow
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं संग बच्चों ने अनोखा प्रदर्शन किया। लक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मॉल के समीप खड़ी आधा दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के लिए तंज भरे शब्द लिखवा पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया। गाडिय़ों पर लिखा है-''विवेक तिवारी अमर रहें। पुलिस अंकल... आपा गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज...गोली मत मारिएगा।'' 
Poster issued in varanasi on fake encounter in lucknow
varanasi - फोटो : अमर उजाला
करीब आधा दर्जन गाडिय़ां गिरजाघर से नई सड़क, औरंगाबाद होते पुन: मॉल के पास पहुंची। रास्ते भर में जहां भी पुलिस के जवान मिले, नन्हे मुन्ने बच्चों ने उन्हें उनके कर्तव्य का पाठ पढ़ाया और लखनऊ की घटना के लिए दुख भी जताया। बच्चों व नौ जवानों के इस अनोखे तरीके के प्रदर्शन को लेकर पुलिस के जवान भी खुद को बचाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Poster issued in varanasi on fake encounter in lucknow
varanasi - फोटो : amar ujala

बाल गायिका आंशिका सिंह ने अपने पापा की गाड़ी पर यह पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर पर लिखा है 'पुलिस अंकल आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज गोली मत मारिएगा।' आंशिका सिंह ने अपने पापा की गाड़ी के अलावा लक्सा स्थित एक पार्किंग में अन्य गाड़ियों में पोस्टर लगाया तो लोगों ने उनसे पूछा आप ऐसा क्यों कर रही हो तो आंशिका ने कहा कि कल की घटना से मैं डर गई हूं।
विज्ञापन
Poster issued in varanasi on fake encounter in lucknow
varanasi - फोटो : amar ujala
मेरे पापा अक्सर काम से देर रात घर आते हैं, लेकिन अब उनका घर देर आने से मुझे डर लगने लगा है। कहीं पुलिस उन्हें भी गोली न मार दे। ऐसे में मैंने ये पोस्टर बनाया है और पापा की कार के आगे-पीछे लगा दिया है, ताकि पुलिस अंकल उसे पढ़ लें और पापा को गोली न मारें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed