{"_id":"69f7a99dd2d8498e3a07d4e0","slug":"purity-of-food-items-is-the-moral-responsibility-of-traders-minister-of-state-varanasi-news-c-20-vns1021-1379229-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सामग्री की शुद्धता व्यापारियों की नैतिक जिम्मेदारी : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सामग्री की शुद्धता व्यापारियों की नैतिक जिम्मेदारी : राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि खाद्य पदार्थों में शुद्धता सुनिश्चित करना व्यापारी समुदाय की नैतिक जिम्मेदारी है। रविवार को खाद्य व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिगरा स्थित राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके लिए निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी खाद्य कारोबारियों ने एकमत होकर मिलावट के विरुद्ध पुनः जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। यह भी तय किया गया कि खाद्य व्यापार मंडल का प्रत्येक सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में 4–5 व्यापारियों के समूह के साथ चक्रमण कर लोगों को शुद्ध खाद्य मिलावट के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। संचालन गौरव राठी और धन्यवाद ज्ञापन चरणजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर रवि धन्नानी, अनिल सोनकर, विजय घंडवानी, पुरुषोत्तम रामानी, राजेश केशरी, संदीप बरनवाल मौजूद रहे।
भीषण गर्मी में ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना जिम्मेदारी: नवरतन राठी
सिगरा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित खाद्य कारोबारियों की बैठक में खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में आमजन को ताजा, शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।
Trending Videos