फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid on prayer meeting Allegations of religious conversion seven Bibles religious posters seized

प्रार्थना सभा में छापा: धर्म परिवर्तन का आरोप, सात बाइबिल व बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद; 6 हिरासत में

Thu, 09 Jul 2026 06:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

Chandauli News: जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने प्रार्थना सभा में छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से सात बाइबिल, करीब 50 ईसा मसीह से संबंधित स्मारिकाएं और बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद किए। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Raid on prayer meeting Allegations of religious conversion seven Bibles religious posters seized
सात बाइबिल व बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने एक प्रार्थना सभा में छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि मौके से बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य, बाइबिल और ईसा मसीह से संबंधित पोस्टर व स्मारिकाएं बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि इटवा गांव के एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में झाड़-फूंक और अन्य माध्यमों से लोगों का कथित धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थना सभा चल रहे मकान में छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मौके से सात बाइबिल, करीब 50 ईसा मसीह से संबंधित स्मारिकाएं तथा बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभा में शामिल लोग स्थानीय थे या अन्य क्षेत्रों से आए थे और प्रार्थना सभा का आयोजन किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी, वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम के भाई का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में अभी किसी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। पूछताछ, बरामद साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed