फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rare confluence Nag Panchami Sawan Monday over 2 lakh devotees paid obeisance Shiva temples in Bhadohi

UP: नागपंचमी और सावन सोमवार के अद्भुत संयोग, भदोही के शिवालयों में करीब 1.50 लाख से अधिक भक्तों ने नवाया शीष

Mon, 17 Aug 2026 10:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 17 Aug 2026 10:11 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही में नागपंचमी और सावन सोमवार के अद्भुत संयोग पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। जिलेभर के मंदिरों में 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, बीते चार दिनों में करीब 1.10 लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
rare confluence Nag Panchami Sawan Monday over 2 lakh devotees paid obeisance Shiva temples in Bhadohi
हरिहरनाथ मंदिर पर बाबा का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

Nag Panchami: नागपंचमी और सावन माह के सोमवार के अद्भुत संयोग के बीच सोमवार को शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ा पड़ा। जिले भर के 17 शिवालयों में करीब डेढ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। भक्तों ने महादेव को जल अर्पित करने के साथ-साथ वेल्वपत्र और पुष्प अर्पित कर मंगल कामना की। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर हाईवे पर भी विशेष अलर्ट रहा। बीते चार दिनों में एक लाख 10 हजार कांवड़ियां काशी विश्वनाथ धाम दर्शन को निकले।

विज्ञापन




भगवान शिव के अति प्रिय सावन माह के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी और सावन के सोमवार का अद्भुत संयोग रहा। श्रद्धा विश्वास के प्रतीक महादेव के इस पावन प्रिय माह में मंदिरों पर भक्तों का जमावड़ा देखा गया। भक्तों ने देवाधिदेव का दर्शन पूजन किया गया। काशी विंध्य प्रयागज के मध्य स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ के अलावा चौरी, भदोही, औराई, बाबूसराय समेत अन्य कई इलाकों के शिव मंदिरों पर भक्तों का हुजूम देखा गया। इसी तरह बाबा बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ, ओदारेश्वनाथ, सुंदरवन के अलावा कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर समेत अन्य मंदिरों पर प्रातः काल से ही कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन पूजन के साथ प्रमुख मंदिर और शिवालय में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन कीर्तन का क्रम चलता रहा। सेमराधनाथ धाम के महंत पंडित करूणाशंकर दास ने बताया कि मंदिर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। जिले के अन्य विभिन्न मंदिरों को मिलाकर 1.50 लाख शिवभक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।

बाबा के भक्तों के बीच वितरित किया फलहारी
ज्ञानपुर हरिहरनाथ मंदिर पर सावन के पावन महीने में प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों की सेवा एवं सत्कार के उद्देश्य से जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से फलाहारी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने शिव भक्तों के बीच श्रद्धापूर्वक फलाहारी प्रसाद का वितरण किया। कहा कि भक्ति, सेवा और समर्पण की इसी भावना के साथ सावन के प्रत्येक सोमवार को यह सेवा कार्य जारी रहेगा। मौके ज्ञानपुर चैयरमेन घनश्याम दास गुप्ता, विपिन, विशाल सिंह, राकेश, रमेश भंडारी, बच्चा पेंटर, राजेश, ब्रह्मा मोदनवाल आदि रहे।

घर-घर पूजे गए नागदेवता, भक्तों ने दूध लावा का लगाया भोग
जिले में नागपंचमी का पर्व आस्था और विश्वास के साथ परंपरागत से नाग पंचमी का पर्व लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मना। सावन के सोमवार का अद्भुत संयोग होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालुओं ने सुबह ही स्नान ध्यान करके नागदेव को दुध, लावा चढ़ाया। घर पर नाग देव की फोटो लगाकर पूजा किया गया। बाबा बड़े शिव मंदिर पर नाग पंचमी के मौके पर भंडारा आयोजित किया गया। संतजनों ने भोग लगाकर भंडारा का शुभारंभ किया। देर रात तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद
सावन के सोमवार के अवसर पर मंदिरों पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया। गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम में आचार्य शरद पांडेय ने विधिवत रूद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। बताया कि नागपंचमी और सावन के सोमवार का एक ही दिन पड़ना भगवान शिव और नाग देवता की कृपा पाने का एक अत्यंत दुर्लभ और महापुण्यकारी संयोग माना जाता है।

जिले भर के मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात रहे। वहीं हाईवे के हर एक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। खासकर ऊंज व बाबूसराय सीमा के पास विशेष चौकसी रही। जिससे कि हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed