सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rinku Gaur died during an altercation over food and drink accused dumped his body in drain in Varanasi

खुलासा: खाने-पीने के दौरान मारपीट में हुई थी रिंकू गौड़ की मौत, आरोपियों ने नाले में फेंका था शव

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नाले में मिले रिंकू गौड़ के शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Rinku Gaur died during an altercation over food and drink accused dumped his body in drain in Varanasi
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने 15 फरवरी को अभिनव विहार कॉलोनी के पास नाले में मिले रिंकू गौड़ के शव के मामले का रविवार को खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत खाने-पीने के दौरान हुई मारपीट में हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया था। 

Trending Videos


गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी आशिष यादव, त्रिलोकी उर्फ रिंकू (मिर्जापुर), छोटी बरताली (बिहार) गांव निवासी राकेश पांडेय और मुगलसराय थाना क्षेत्र के डहिया गांव निवासी चंदन यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चंदौली के साहबगंज थाना क्षेत्र के भूसिकृत पूर्वा निवासी रिंकू गौड़ रामनगर स्थित सुदर्शन आटा मिल में मजदूरी करता था। वहीं काम करने वाले आशीष यादव और त्रिलोकी उर्फ रिंकू के साथ खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। 

इसे भी पढ़ें; यूपी कॉलेज हत्याकांड: 29 साल में हुईं 30 से ज्यादा हत्याएं, कोई माननीय तो कोई बना माफिया

विवाद के दौरान मारपीट में रिंकू गौड़ को गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने राकेश पांडेय और चंदन यादव की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे भीटी क्षेत्र के अभिनव विहार कॉलोनी के पास स्थित नाले में फेंक दिया।

15 फरवरी को पुलिस को उक्त नाले से खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी। पुलिस ने सीडीआर और सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed