फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitation will be monitored using drones and Smart City command and control center in Varanasi

अच्छी पहल: ड्रोन से पकड़ेंगे गंदगी, कमांड सेंटर से होगी निगरानी; नगर निगम ने तैयार की नई कार्ययोजना

Tue, 14 Jul 2026 05:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 05:37 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत ड्रोन और स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
Sanitation will be monitored using drones and Smart City command and control center in Varanasi
smart city varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी अब ड्रोन और स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। शहर में लगे करीब 3000 कैमरों के जरिये सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में इन्हीं कैमरों और ड्रोन की मदद से गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उन्हें जुर्माने का नोटिस भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कमांड कंट्रोल सेंटर में कैमरों की लाइव फीड प्राप्त होगी, जिससे अधिकारी वास्तविक समय में स्थिति का आकलन कर आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे। ड्रोन के माध्यम से भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी की निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन


सभी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मियों का बीट चार्ट भी कंट्रोल रूम से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसे नगर निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि नागरिक अपने क्षेत्र के इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर और सफाईकर्मियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इससे सफाई संबंधी शिकायतों के निस्तारण में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ययोजना के तहत 300 से 500 मीटर की परिधि में दो सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव है। बीट चार्ट को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। शहर के सभी 100 वार्डों में सफाई व्यवस्था की निगरानी कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। इसके माध्यम से घर-घर कूड़ा उठान की भी निगरानी संभव होगी। नगर निगम में लगभग 10 हजार कर्मचारी सफाई कार्य से जुड़े हैं। आने वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट वॉच भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी उपस्थिति की निगरानी की जा सकेगी।

क्या बोले मेयर
शहर की सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। इसकी ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। अब ड्रोन की भी मदद ली जाएगी। कमांड कंट्रोल सेंटर से लगातार नजर रखी जाएगी। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed