फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2026 varanasi Police Commissioner and DM inspect the Kanwar route review security and arrangements

Sawan 2026: कांवड़ मार्ग पर उतरे पुलिस आयुक्त-डीएम, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 07 Aug 2026 02:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 02:41 PM IST
सार

Varanasi News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त व डीएम ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जरूरी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Sawan 2026 varanasi Police Commissioner and DM inspect the Kanwar route review security and arrangements
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से खजूरी से चांदपुर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का और रखौना से हरहुआ तक रिंग रोड फेज-2 पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस और यातायात पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से पूरे मार्ग की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed