सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools in Varanasi remain closed until 25 May due to severe heat and heatwave conditions order here

School Closed: वाराणसी में एक से 12 तक के स्कूल 25 मई तक बंद, भीषण गर्मी और हीट वेव का असर; पढ़ें आदेश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश के अनुसार, स्कूलों में समर कैंप जैसे आयोजन भी नहीं होंगे। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी एहतियात देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। स्कूल में किसी भी तरीके की गतिविधि नहीं होगी।

Schools in Varanasi remain closed until 25 May due to severe heat and heatwave conditions order here
गर्मी से हाल हुआ बेहाल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

School Closed in Varanasi: वाराणसी जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर वाराणसी में एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। सभी परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 19 मई से 25 मई 2026 तक शिक्षण कार्य पूर्णत: बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बंदी के दाैरान स्कूलों में छात्रों से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Trending Videos


भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। पर्यटन स्थलों और बाजारों में भी लोगों की संख्या कम हो गई है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों में आने-जाने वाले लोग चेहरे को गमछा, मास्क और कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग छाते और पानी की बोतल साथ लेकर चल रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी तेज धूप से बचाव के लिए छाते का सहारा लेकर ड्यूटी करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

कड़ाई से करें अनुपालन

भीषण गर्मी का असर धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय गंगा घाटों पर कुछ श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सूरज चढ़ते ही घाटों पर भीड़ लगभग गायब हो जा रही है। नाव संचालन और घाटों पर होने वाली गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। वहीं विद्यालय बंद होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed