सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shopkeepers clashed with municipal corporation team in Dawa Mandi team had gone collect house tax

Varanasi News: दवामंडी में नगर निगम टीम से उलझे दुकानदार, गृह कर वसूलने गई थी टीम; 1.34 लाख है बकाया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: हाउस टैक्स वसूली को लेकर दुकानदारों ने नगर निगम की टीम से तकझक की। सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। टीम ने दुकानदारों को नियम के बाबत समझाया गया।

Shopkeepers clashed with municipal corporation team in Dawa Mandi team had gone collect house tax
सप्तसागर दवामंडी में दुकानदारों से बातचीत करती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: मैदागिन स्थित सप्तसागर दवामंडी में नगर निगम की टीम से शनिवार को दुकानदार उलझ गए। कोतवाली जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा के सामने दुकानदारों ने करीब घंटे भर नोकझोंक किया। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। 

Trending Videos


नगर निगम की ओर से सप्तसागर दवा मंडी में संबंधित बकाएदारों को पहले भी नोटिस देकर बकाया जमा करने का अवसर दिया गया था। जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर और दिसंबर माह में भी नोटिस जारी कर गृह कर जमा करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कई भवन स्वामियों ने बकाया राशि जमा नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए को लेकर पंचायत

दोपहर के वक्त निगम की टीम सप्तसागर दवा मंडी में 1.34 लाख के बकाएदार एक मकान (नंबर 18/118ए) पर पहुंची। इस दौरान नगर निगम की टीम मकान में रहने वालों से बकाया वसूली की बात करने के साथ ही उसके नीचे मौजूद दवा की दुकानों को बंद कराने लगे, जिसपर दुकानदार भड़क गए। 

उनका कहना था कि वह दुकान का पूरा किराया मकान मालिक को देते हैं। फिर उनकी दुकानें क्यों बंद कराई जा रही हैं? नगर निगम टीम का रुख देख आसपास के दुकानदार और मकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। 

हंगामा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को शांत कराया। जिसके बाद नगर निगम की टीम वापस लौट गई। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि गृह कर वसूली को लेकर कुछ देर हंगामा हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed