Sitare Zameen Par: काशी में आमिर खान की फिल्म का विरोध, पोस्टर जलाया, बोले- देश की छवि धूमिल करते हैं एक्टर
Varanasi News: बनारस में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर... का पोस्टर जलाया गया। नाराज लोगों ने कहा कि ऐसे अभिनेताओं को देश में डर लगता है लेकिन कमाई यहीं की खा रहे हैं। आरोप लगाया कि फिल्म से कमाई कर भारत विरोधी काम किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Actor Aamir Khan: प्रणाम वंदे मातरम् समिति के बैनर तले अध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान की नई फिल्म "सितारे ज़मीन पर" का विरोध किया गया। समिति के सदस्यों ने फिल्म के पोस्टर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।
अनूप जायसवाल ने कहा कि आमिर खान बार-बार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तुर्की और पाकिस्तान जैसे भारत विरोधी देशों के समर्थन में नजर आते हैं, लेकिन जब उनकी फिल्म रिलीज होती है, तब उन्हें देशभक्ति की याद आती है। ऐसे व्यक्तित्वों की मंशा पर सवाल खड़ा होता है कि क्या यह राष्ट्र के नाम पर भावनात्मक खेल नहीं है?
उन्होंने यह भी कहा कि आमिर खान ने पूर्व में यह भी बयान दिया था कि उन्हें भारत में डर लगता है, जबकि 26/11 जैसे हमलों के दौरान भी उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। ऐसे वक्तव्य केवल देश की छवि को धूमिल करते हैं और कहीं ना कहीं उनकी कमाई भारत विरोधी तत्वों के हित में जाती है।
सोमनाथ विश्वकर्मा व दीपक आर्य ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आमिर खान की इस फिल्म का बहिष्कार करें और ऐसे कलाकारों को सबक सिखाएं जो देश की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं।
कार्यक्रम संचालन ओमप्रकाश यादव ‘बाबू’ ने किया। इस दाैरान धीरेंद्र कुमार शर्मा व दीपक आर्या, कन्हैया लाल सेठ, आदित्य गोयनका, शंकर जायसवाल, मंगलेश जायसवाल, अजित जायसवाल, सुजीत गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, मनीष चौरसिया, अखिल वर्मा, अमित, धर्मचंद, निर्मल मिश्रा, साकेत चौरसिया, राजेश दुबे, विजय गुप्ता, संजय खन्ना, कमल शर्मा आदि लोग रहे।