फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Skill Business Challenge scheme Class 11 students will learn how to run business through in Varanasi

कौशल बिजनेस चैलेंज: आर्ट्स, साइंस के साथ बिजनेस करना भी सीखेंगे 11वीं के छात्र, जीआईसी में चलेगी क्लास

Fri, 14 Aug 2026 12:29 PM IST
Pragati Chand अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 14 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

Varanasi News: कौशल बिजनेस चैलेंज योजना के तहत पहली बार छात्र व्यवसाय करना सीखेंगे। इसके लिए 11वीं कक्षा के हर छात्र का  पंजीकरण होगा। जीआईसी में क्लास चलेगी। इसके लिए दो मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग देंगे। 

विज्ञापन
Skill Business Challenge scheme Class 11 students will learn how to run business through in Varanasi
कुशल बिजनेस चैलेंज योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय विद्यालयों में कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) योजना के माध्यम से छात्रों को पहली बार व्यवसाय करना सिखाया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं के सभी छात्रों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया जाएगा। हर शनिवार को सरकारी विद्यालयों के छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ बिजनेस के लिए तैयार किए जाएंगे। स्कूल स्तर पर ही अध्यापक विद्यार्थियों का व्यावसायिक कौशल बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) के तहत शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूलों से कक्षा 11वीं के छात्रों को यह शिक्षा दी जाएगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए खास वर्कबुक तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी टॉपर बनाना नहीं, बल्कि बाजार की मांग के अनुसार जरूरी स्किल्स कम्युनिकेशन, क्रिटिकल थिंकिंग और क्रिएटिविटी से लैस करना है। इससे पढ़ाई पूरी करने बाद उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके। वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। 
विज्ञापन


कुशल बिजनेस चैलेंज के तहत विद्यार्थियों को ब्लाक स्तर से राज्य स्तर पर अपने आइडिया प्रस्तुत करने होंगे। चयनित विद्यार्थियों के लिए सरकार की तरफ से स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए सहायता दी जाएगी। इसमें छात्रों को अलग-अलग ट्रेड में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तैनात किए गए हैं दो मास्टर ट्रेनर
विद्यार्थियों की सहायता के लिए एससीईआरटी के सहयोग से जिले में दो मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। इसमें एक पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के डॉ. कन्हैया और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के राजेश कुमार राय को जिम्मेदारी दी गई है। यही दोनों ट्रेनर सभी छात्रों को प्रशिक्षण देंगे।

किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकेंगे पंजीकरण, दे सकते हैं बिजनेस आइडिया
केबीसी के लिए कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के छात्र पंजीकरण करा सकेंगे साथ ही आइडिया भी दे सकेंगे। प्रत्येक स्कूल में 11 छात्रों का ग्रुप बनेगा। ग्रुप द्वारा एक आइडिया पर कार्य किया जाएगा। एक दूसरे का सहयोग से छात्रों का लक्ष्य आसान होगा।

दो चरण में दे सकेंगे सुझाव, जिले और राज्यस्तर पर मिलेगा पुरस्कार
इस योजना के तहत जिलास्तर पर 10 श्रेष्ठ सुझाव देने वाली टीमों का चयन कर 5-5 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में चयनित 10 श्रेष्ठ सुझाव देने वाली टीमें राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगी। राज्य स्तर पर श्रेष्ठ सुझाव देने वाली 5 टीमों का चयन कर प्रत्येक को 20 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कौशल बिजनेस चैलेंज योजना के माध्यम से विद्यार्थियों से रोजगार संबंधी सुझाव मांगे जाएंगे। इसमें श्रेष्ठ सुझाव देने वाले विद्यार्थियों की टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही विजेता टीम को राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed