फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Trailer falls into gorge Bhutahiya Puliya driver dies rescue operation lasts four hours

Sonbhadra News: भुतहिया पुलिया के पास खाई में गिरा ट्रेलर, चालक की मौत; चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 29 Jul 2026 09:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Jul 2026 09:31 PM IST
सार

UP Accident: सोनभद्र के हाथीनाला क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भुतहिया पुलिया के पास राखड़ लदा ट्रेलर खाई में गिर गया। हादसे में चालक प्रमोद कुमार की मौत हो गई, जबकि खलासी सुरक्षित बच गया। चालक को निकालने के लिए पुलिस, स्थानीय लोगों और बचाव दल ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन
Sonbhadra Trailer falls into gorge Bhutahiya Puliya driver dies rescue operation lasts four hours
हादसे के बाद चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास मंगलवार देर रात राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक को बचाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राखड़ लेकर ट्रेलर रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे खाड़पाथर से आगे भुतहिया पुलिया के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। राहगीरों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हाथीनाला और पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह भी साथियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चालक ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंसा रहा। ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे निकालने में काफी कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में गैस कटर मिस्त्री को बुलाकर ट्रेलर की बॉडी काटी गई। इसके बावजूद चालक को बाहर निकालने में काफी समय लग गया। अंततः करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भोर में क्रेन की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रमसगरा निवासी 24 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक लगभग तीन से चार घंटे तक जीवित था। उसे बचाने के लिए पुलिस, स्थानीय लोगों और उनकी टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।

हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed