{"_id":"6a1fd9ae9de7acff9109a366","slug":"thieves-stole-imitation-jewellery-from-locked-house-in-varanasi-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की किस्मत ने दिया धोखा: बंद मकान में चोरी, असली जेवर समझकर नकली ले गए चोर; मैकेनिक पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों की किस्मत ने दिया धोखा: बंद मकान में चोरी, असली जेवर समझकर नकली ले गए चोर; मैकेनिक पर संदेह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
वाराणसी जिले में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान चोर असली आभूषण के चक्कर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी उठा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब घर की देखभाल करने वाली महिला वहां पहुंची।
आभूषण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र की रमना चौकी के नरोत्तमपुर गांव में धर्मेंद्र सिंह के बंद मकान को चोरों ने खंगाला। नकदी समेत तीन लाख का माल चोर उठा ले गए। चोर असली आभूषण के चक्कर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गए। मामले की जानकारी घर की देखभाल करने वाली महिला के पहुंचने पर हुई।
Trending Videos
धर्मेंद्र सिंह के चचेरे भाई रामनारायण सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के रिश्तेदार आकाश पत्नी के साथ इस मकान में रहते थे। लखनऊ तबादला होने पर वे 27 मई को चले गए थे और घर की निगरानी के लिए एक महिला को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चोरों ने घर के सभी कमरों, किचन और पूजा घर तक को खंगाला। परिवार ने हाल ही में एसी खुलवाने आए एक मैकेनिक पर भी संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयोग रहा कि असली आभूषण को घर में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। चोर असली के चक्कर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गए। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।