मिर्जापुर में तीन मौतें: बेटे की शादी के पांच दिन बाद पिता की गई जान, दो लोगों को बोलेरो ने मारी टक्कर; मातम
Mirzapur News: मिर्जापुर के मड़िहान, देहात कोतवाली और लालगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Accident News: मड़िहान के रजौहां गांव स्थित सोमवार शाम स्कूटी की टक्कर से घायल साइकिल दुकानदार सूर्यबली कोल (52) ने मंगलवार देर रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बेटे की शादी के छह दिन बाद घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
रजौहा निवासी सूर्यबली कोल साइकिल की दुकान से पत्नी सोना देवी और तीन बेटों संदीप, सुदीप व गुरुदीप का पालन-पोषण करते थे। सुदीप की शादी आठ मई को घोरावल के कुशी गांव की निशा से हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। सोमवार शाम पांच बजे लालगंज-कलवारी मार्ग पर रजौहा के पास सूर्यबली कोल (52) पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। उनके सिर और पैर की हड्डी टूट गई।
खून से लथपथ सूर्यबली को परिजन निजी साधन से मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां मंगलवार देर रात मौत हो गई। मौत से खुशियों का माहौल गम में बदल दिया। हादसे में स्कूटी सवार गोलू कोल और अमरजीत कोल भी गंभीर रूप से घायल हैं।
बोलेरो की टक्कर से टहलने निकले वृद्ध की मौत
देहात कोतवाल क्षेत्र के भरुहना निवासी बुद्धू चौहान (70) प्रतिदिन की तरह सुबह पांच बजेे टहलने निकला था। बुधवार सुबह वह भरुहना पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे थे कि पीछे से बोलेरो चालक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बुद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। घर से 500 मीटर दूर हादसा हुआ था। पुलिस बोलेरो चालक को पकड़ लिया है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि बोलेरो के टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई।
बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
लालगंज के लालगंज-दीपनगर मार्ग पर पतार कला गांव के सामने मंगलवार रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। लालगंज के मेढ़रा गांव निवासी अवधेश कुमार विश्वकर्मा (60) गांव के ही पंकज कुमार (22) के साथ बाइक से बनकी गांव में रिश्तेदारी के शादी समारोह में जा रहे थे। पतार कला बाजार के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस घायलों को सीएचसी लालगंज ले गई। चिकित्सकों ने अवधेश कुमार विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने पंकज को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई।