सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic Accident in Mirzapur Couple Dies Young Children Narrowly Escape Police Arrive at Scene

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दंपती को ट्रेलर ने कुचला, मौत, मासूम बच्चे बाल-बाल बचे; खून से लाल हुई सड़क

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 17 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: महुली चौराहे पर तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से बाइक सवार दंपती गौतम और फूला की मौत हो गई। उनके दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Tragic Accident in Mirzapur Couple Dies Young Children Narrowly Escape Police Arrive at Scene
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूद परिवार के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident News: वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित महुली चौराहे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। राखड़ लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम बच्चे छिटककर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई।





घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर खून फैल गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम को पुलिस ने हटवाया

जानकारी के अनुसार, सरिया निवासी गौतम (35) पुत्र दुख्खु अपनी पत्नी फुला देवी (29), बेटी ममता और बेटे गुलशन के साथ लालपुर अधवार में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह पूरा परिवार बाइक से घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही गौतम महुली चौराहे पर सड़क पार करने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही राखड़ लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौतम और उनकी पत्नी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, बाइक पर पीछे बैठे दोनों बच्चे उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद बच्चे अपने माता-पिता के शव देखकर रोने-बिलखने लगे। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed