{"_id":"6a06bfd923ee80f23f0bfc7b","slug":"transformer-burnt-out-in-chiraigaon-20-days-ago-no-electricity-even-20-hours-after-storm-in-varanasi-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चिरईगांव में 20 दिन से जला ट्रांसफार्मर, आंधी के 20 घंटे के बाद भी नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चिरईगांव में 20 दिन से जला ट्रांसफार्मर, आंधी के 20 घंटे के बाद भी नहीं आई बिजली
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 15 May 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में आंधी- बारिश के चलते चार से अधिक गांवों में पिछले 18 से 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। मिर्जामुराद इलाके में भी पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली गुल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चिरईगांव में तीन सप्ताह पहले जला ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। 20 से अधिक गांवों में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। वहीं, बुधवार को आई आंधी की वजह से चार से अधिक गांवों में पिछले 18 से 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
Trending Videos
आंधी के बाद ट्रिपिंग बढ़ गई है। चिरईगांव विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में पिछले तीन सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम आंधी-पानी आने के बाद से बंद है। मिर्जामुराद इलाके में भी पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
मंडुवाडीह डीपीएच के पैनल में खराबी के कारण दोपहर 2:30 बजे से कैंट, नाथुपुर, केराकतपुर और लोहता फीडर से जुड़े 20 से अधिक कॉलोनियों में बिजली बाधित रही।