सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transport Department Action Children Transported in Unfit School Vehicles in Varanasi Five Vehicles Seized 12

परिवहन विभाग की कार्रवाई: वाराणसी में अनफिट स्कूली वाहनों में बच्चों को बैठाया, पांच वाहन सीज; 12 का चालान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 17 Mar 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में अनफिट वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। ऐसे स्कूली वाहनों को विभाग ने सीज किया। साथ ही कई वाहनों का चालान भी किया गया। 

Transport Department Action Children Transported in Unfit School Vehicles in Varanasi Five Vehicles Seized 12
अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में स्कूली बच्चों की खतरे में जान डालने वाले पांच स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने सोमवार को सीज किया। अनफिट, बिना परमिट संचालित वाहनों में सवार छात्र-छात्राओं को पहले सुरक्षित रूप से विद्यालय परिसर में उतारा गया, उसके बाद कार्रवाई की गई। स्कूल प्रबंधकों को भी नोटिस जारी किया गया। 12 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।

Trending Videos


एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने बताया कि जांच के दौरान यह सत्यापित किया गया कि वाहन पूरी तरह फिट और वैध परमिट युक्त हो, वाहन में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशामक यंत्र एवं अग्निरोधी प्रावधान उपलब्ध हों, खिड़कियों पर निर्धारित मानक के अनुसार सुरक्षा ग्रिल लगी हो व स्पीड गवर्नर कार्यशील स्थिति में हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देख सड़क पर सघन जांच के अलावा प्रवर्तन दल की ओर से विद्यालयों में जाकर स्कूल वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। अभियान में यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed