UP Crime: क्राइम ब्रांच बनकर लूट करने वाला गैंग बेनकाब, भोपाल के अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपी भेजे गए जेल
Varanasi News: वाराणसी में 27 लाख रुपये की चांदी लूटकांड में भोपाल के अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपी क्राइम ब्रांच बनकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में क्राइम ब्रांच बताकर 27 किलो चांदी लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन और माशाल्लाह है। आरोपियों के पास से लूट की 4 किलोग्राम चांदी की बटिया, 15 हजार नकद, .315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। सीजेएम कोर्ट ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सोमवार की देर रात चौक, लंका और एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को लंका थाना क्षेत्र के लौटूवीर पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गैंग के चार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को टीमें दबिश दे रही हैं।
काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुडे़ हुए हैं। मध्य प्रदेश भोपाल के निशादपुरा थाना क्षेत्र करोध अमर कालोनी स्थित रायसेन हाल ईरानी बस्ती निवासी मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन और मध्य प्रदेश के हुसंगाबाद पिपरिया निवासी मासाअल्लाह है। अपने दो अन्य साथियों के साथ दोनों ने पहले सराफा मंडी की रेकी की और फिर 16 जुलाई को चौक के गोविंदपुरा में आभूषण व्यवसायी शशि कुमार वर्मा के दो कर्मचारियों को खुद को क्राइम ब्रांच बताकर डरा धमका कर चांदी से भरा बैग लेकर भाग निकले थे। इन दोनों पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज है। यह सिर्फ टप्पेबाजी और लूट की घटनाओं को ही अंजाम देते हैं।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में चोरी गिरोह का पर्दाफाश: नेपाली युवक-युवती समेत तीन गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन पर दिल्ली, जयपुर और वाराणसी में आर्म्स, लूट समेत अन्य आरोपों में 11 प्राथमिकी दर्ज है। मासाअल्लाह पर वाराणसी के चौक और लंका थाने में दो आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है।
मुठभेड़ में आरोपियों के दोनों पैर में गोली लगी है। उपचार कराने के बाद आरोपियों को जेल में दाखिल करा दिया गया। मुठभेड़ में आरोपियों की गोली से घायल एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा की टीम शामिल रही।