फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man killed after being hit by Scorpio in Sarnath family road blocked in varanasi

UP: सड़क हादसे में पिता की मौत, बिलखते हुए स्कूल ड्रेस में पहुंची बेटी; घरवालों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Tue, 04 Aug 2026 04:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 04 Aug 2026 04:04 PM IST
सार

Varanasi News: सारनाथ में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Man killed after being hit by Scorpio in Sarnath family road blocked in varanasi
रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के पहड़िया बेला रोड पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। परशुरामपुर इलाके में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान चोलापुर नवापुरा निवासी 45 वर्षीय संजय राजभर के रूप में हुई।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
संजय सुबह 9 बजे पहड़िया नई बस्ती मजदूरी करने जा रहा था। पहड़िया बेला मार्ग पर परशुरामपुर इलाके में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से संजय राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


घरवालों ने मुआवजे की मांग को लेकर पहड़िया बेला सड़क को दो घंटे तक जाम रखा। वे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, पत्नी को विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ चाहते थे। इसके साथ ही परिवार के लिए मकान हेतु जमीन की भी मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के हस्तक्षेप पर शांत हुआ मामला
सड़क जाम की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त विनय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम नीतू भी मौजूद थीं। पुलिस कर्मियों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। प्रशासन के हस्तक्षेप के करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक संजय राजभर अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी शीला, एक पुत्री सुहानी और दो पुत्र सचिन व शिवकुमार हैं। संजय मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार सुबह बेटी सुहानी ने पिता के लिए खाना बनाया था। सुहानी स्कूल यूनिफॉर्म में ही घटनास्थल पर पहुंची और पिता के शव से लिपटकर रोने लगी। पत्नी शीला का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed