सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Cunning Thieves Arrested for Stealing Mobiles and Draining Bank Accounts via UPI Phones Recovered

UP: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से खाता खाली करने वाले दो शातिर अरेस्ट, नौ मोबाइल मिले; दोनों पर 19 मामले दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि यदि किसी खाते में अधिक रकम होती थी तो वे सिम को दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कर लेते थे और कई दिनों तक धीरे-धीरे रकम निकालते रहते थे, ताकि शक न हो। वारदात के बाद मोबाइल को बेच दिया जाता था।

Two Cunning Thieves Arrested for Stealing Mobiles and Draining Bank Accounts via UPI Phones Recovered
चोरों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशीष पाल (26) निवासी सरैया जयरामपुर, चौबेपुर और विनोद यादव (40) निवासी भजईपुर खमरिया, भदोही को महेशपुर इंडस्ट्रियल एरिया से दबोच लिया। उनके पास से चोरी के नौ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। विनोद यादव के खिलाफ भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज और जौनपुर में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आशीष पाल पर वाराणसी के कैंट थाने में चार और चोलापुर थाने में एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस अब दोनों के अन्य आपराधिक कनेक्शन भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 मार्च 2026 को कोनिया से लखनऊ जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने 12 मार्च को जियो सेंटर से नया सिम कार्ड लिया, लेकिन वह सक्रिय नहीं हो सका। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित के सिम को जियो से एयरटेल में पोर्ट करवा लिया और उसके नाम से नई यूपीआई आईडी बना ली। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों से कुल 85,860 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनियोजित तरीके से अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल का लॉक तोड़ते थे या सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में लगाते थे। इसके बाद यूपीआई आईडी बनाकर या पासवर्ड रीसेट कर खातों तक पहुंच बना लेते थे। फिर जन सुविधा केंद्रों या अन्य खातों में पैसे ट्रांसफर कर उन्हें नकद निकाल लेते थे।

थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सूचना देने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed