सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2026 Photocopy shops will remain closed within 200 meters of examination centers in varanasi

UP Board Exam: परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, डीएम ने दिए निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Exam 2026: वाराणसी जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस लाइन सभागार में इसे लेकर जिलाधिकारी ने बैठक की और कई जरूरी निर्देश दिए। 

UP Board Exam 2026 Photocopy shops will remain closed within 200 meters of examination centers in varanasi
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए सभी जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापकों और सह केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दैरान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी।

Trending Videos


जिलाधिकारी ने कहा परीक्षा से संबंधित यातायात की कोई समस्या हो तो पास के लिए प्रशासन से संपर्क कर व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केंद्रों को सेनेटाइज करा लें और अपने अधीनस्थों और कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग अवश्य कराएं। उन्हें परीक्षा के नियम, प्रक्रिया और अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों को समझा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए। प्रवेश के समय चेकिंग व तलाशी प्रॉपर किया जाए। क्लॉक रूम में मोबाइल फोन रखने की सुविधा उपलब्ध हो। सभी मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने को कहा।

इसे भी पढ़ें; Exclusive: 235 साल बाद प्रदेश के पहले राजकीय इंटर कॉलेज में जुलाई से अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई, जानें- खास

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने परीक्षा दौरान सील बुकलेट के खोलने से लेकर वितरण सहित अनुपस्थित कैंडिडेट के संबंध में, वेरिफिकेशन सीट भरने की प्रक्रिया, वीडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी दी। इस अवसर पर एसीएम शिवानी सिंह, अपर सचिव विनोद राय, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed