सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Online Marking Results released two days earlier last time 68,571 students to receive results

यूपी बोर्ड: ऑनलाइन मार्किंग...पिछली बार से दो दिन पहले आएगा रिजल्ट, 68,571 छात्र जानेंगे परिणाम; जानें अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होगा। 18 मार्च से 1 अप्रैल तक मूल्यांकन चार केंद्रों पर पूरा हुआ। परीक्षा में 90,298 छात्र शामिल हुए। हिंदी में सबसे ज्यादा 3,824 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकलविहीन रही और समय से अंक अपलोड होने से परिणाम जल्दी जारी हो रहा है, डीआईओएस ने बताया।

UP Board Online Marking Results released two days earlier last time 68,571 students to receive results
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से कराई गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होंगे। परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हुई थी। इस बार के परिणाम पिछली बार की तुलना में दो दिन पहले घोषित किए जा रहे हैं। 

Trending Videos


ऑनलाइन मार्किंग होने के चलते इस बार परिणाम जल्दी आएंगे। परिणाम आने से 68571 छात्रों की किस्मत चमकेगी। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 15 दिनों में 118 केंद्रों पर हुई। इस बार की परीक्षा में कुल 90298 छात्र पंजीकृत थे। इसमें इंटरमीडिएट में 44,218 और हाईस्कूल में 46,074 छात्र थे। परीक्षा के लिए जिले में 117 विद्यालयों व केंद्रीय कारागार को एक केंद्र बनाया गया था। 18 फरवरी से परीक्षाएं दो पालियों में शुरु हुईं और 12 मार्च को समापन हुआ। 15 दिन तक चली परीक्षा 68571 छात्रों ने ही दी, 21727 ने छोड़ दी।

इन विषयों में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
 विषय का नाम - पंजीकृत छात्र - उपस्थित - अनुपस्थित
विज्ञान - 46300 - 44105 - 2195
हिंदी    90521 - 86697 - 3824
गणित - 54910 - 52679 - 2201
अंग्रेजी - 80506 - 77125 - 3381
सामाजिक विज्ञान - 46300 - 44118 - 2182
रसायन विज्ञान - 33834 - 32503 -1331

एक अप्रैल तक हुआ मूल्यांकन: माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू कराया गया जो 1 अप्रैल तक चला। वाराणसी में मूल्यांकन के चार केंद्र बनाए गए थे। 

एक नजर में आंकड़े 

  • बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या - 90298
  • इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी - 44218
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या - 21170
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कियों की संख्या - 23048
  • हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी - 46074
  • हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या - 22323
  • हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कियों की संख्या - 23748

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होंगे। बुधवार को इसकी जानकारी बोर्ड की ओर से जारी की गई। पूरी परीक्षा में कोई भी छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया। मूल्यांकन के तुरंत बाद ही नंबर ऑनलाइन बोर्ड की साइट पर चढ़ाए गए। इसी कारण परिणाम जल्दी जारी हो रहे हैं। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed