सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Budget 2026 in Varanasi 200 crore for tourism for Banaras and Vindhyachal Dham

UP Budget 2026: बजट में योगी सरकार ने बनारस और विंध्याचल धाम के लिए खोला खजाना, 200 करोड़ से संवरेगा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: योगी सरकार की बजट में वाराणसी और विंध्याचल में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के विस्तार की बड़ी तैयारी है। इसके तहत टूरिज्म के लिए 200 करोड़ मिले।  

UP Budget 2026 in Varanasi 200 crore for tourism for Banaras and Vindhyachal Dham
यूपी बजट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बुधवार को बजट पेश किया है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ 35 लाख रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है। यह बजट पिछले वर्षों की तुलना में एक लाख करोड़ रुपये ज्यादा है। यह बजट वाराणसी जिले के लिए कई सौगातें लेकर आया है। इस बजट के जरिये काशी के पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। वाराणसी और विंध्याचल में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के विस्तार की बड़ी तैयारी है। 

Trending Videos


विंध्यवासिनी देवी धाम और वाराणसी में पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के लिए 100-100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। जिससे वाराणसी-मिर्जापुर क्षेत्र को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। इन प्रावधानों से संपर्क, सुविधाओं और पर्यटक अनुभव में काफी सुधार होगी। वहीं बनारस गोरखपुर और प्रयागराज के लिए मेट्रो की सुविधा भी प्रस्तावित है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Budget 2026: दस लाख नौकरी संभावित, लड़कियों की शादी में अब एक लाख; योगी सरकार की युवाओं को साधने की कोशिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए इसे ‘विकसित भारत के संकल्प’ और ‘विजन-2047’ की दिशा में निर्णायक कदम बताया। पिछले वर्षों में बजट का आकार लगातार बढ़ा है। 2017-18 में जहां बजट लगभग 3.85 लाख करोड़ था, वहीं 2026-27 में यह बढ़कर 9.13 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी नौ वर्षों में बजट आकार दोगुने से भी अधिक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed