पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Assaults over right-of-way disputes three locations FIRs against 14 people

Varanasi News: तीन जगहों पर रास्ते के विवाद में मारपीट, 14 पर FIR; मेड़बंदी के बाद कब्जे का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 12:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Jul 2026 12:40 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चोलापुर में रास्ते के विवाद में मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ। चौबेपुर में मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिवपुर में दलित युवक से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के मामले में भी चार आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Varanasi Assaults over right-of-way disputes three locations FIRs against 14 people
सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में तीन जगहों पर रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। तीनों मामलों में लोगों की शिकायत पर कुल 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, एक विवाद के बाद मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पहले मामले में चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर छोटा गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित शशिकांत मिश्र की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोसाईंपुर छोटा निवासी शशिकांत मिश्र ने आरोप लगाया कि 22 जून की रात हर्ष मिश्र उर्फ छोटू, वीरेंद्र मिश्र, राम प्रकाश मिश्र और पीयूष मिश्र घर के पास पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी सधुवन राम ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

मेड़बंदी के बाद कब्जे का आरोप, छह पर प्राथमिकी 
चौबेपुर के अमौली गांव में राजस्व विभाग की मेड़बंदी के बाद खूंटा उखाड़ कर दोबारा जमीन पर कब्जा करने के आरोप में जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महेंद्र नारायण मौर्य के अनुसार, उपजिलाधिकारी के आदेश पर सीमांकन कराया गया था। 28 जून को राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल की मौजूदगी में खूंटे गड़वाए थे। 

आरोप है कि रामजी मौर्य, गंगा मौर्य, गौरीशंकर विश्वकर्मा, रामभरोसा मौर्य, बबलू और रीता मौर्य ने खूंटे उखाड़ दिए और दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

जमीन विवाद में पीटा
शिवपुर में जमीन के विवाद को लेकर दलित युवक से जातिसूचक गालियां, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सूरज सोनकर ने आरोप लगाया कि लालपुर मीरापुर बसही में उनकी पुश्तैनी जमीन पर अरुण सिंह, गिरधारी पटेल, राजेंद्र और अजीत कब्जे के लिए बाउंड्रीवॉल बनवा रहा था। 

27 अप्रैल को विरोध करने पर आरोपियों ने रास्ते में रोककर जातिसूचक शब्द कहे, पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख किया। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed