पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Encounter Criminal injured shootout accomplice arrested joint operation Chetganj and Ramnagar police

Varanasi Encounter: मुठभेड़ में बदमाश घायल, भाग रहा साथी भी गिरफ्तार; चेतगंज-रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Mon, 06 Jul 2026 04:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 04:21 AM IST
सार

Varanasi News: रामनगर थाना क्षेत्र के बन्दरगाह के पास चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में बदमाश आकाश सेठ के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल भेजा गया। मौके से भाग रहे उसके साथी आशीष मौर्य को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi Encounter Criminal injured shootout accomplice arrested joint operation Chetganj and Ramnagar police
चेतगंज-रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बन्दरगाह के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला और रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान बन्दरगाह के पास पुलिस की बदमाशों से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान हुई कार्रवाई में आकाश सेठ के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

विज्ञापन

घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, उसका साथी आशीष मौर्य पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास, वारदातों में संलिप्तता तथा उनके पास से बरामद सामान की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed