{"_id":"6984501e405e6b053d085439","slug":"varanasi-news-investment-of-1419-crore-in-two-years-created-3801-jobs-leading-to-improved-infrastructure-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो साल में 1419 करोड़ के निवेश से 3801 लोगों को मिला रोजगार, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो साल में 1419 करोड़ के निवेश से 3801 लोगों को मिला रोजगार, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन बढ़ा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: काशी में दिनोंदिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। यहां का नया इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही व्यापारियों का भी रुझान यहां बढ़ा हुआ है।
वाराणसी में पयर्टकों की बढ़ रही संख्या।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
काशी में बीते दो साल में उद्योगों में 1419.41 करोड़ का निवेश हुआ है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और औद्योगिक नीतियों के कारण उद्यमियों का रुझान बनारस में बढ़ा है। उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फरवरी 2024 में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में काशी में 81 परियोजनाएं तैयार की गई थीं, जिनमें 6289.76 करोड़ का निवेश प्रस्तावित था।
Trending Videos
इससे 13,192 लोगों को रोजगार मिलना प्रस्तावित है। जीबीसी-4.0 की 81 परियोजनाओं में से 46 परियोजनाएं संचालन में आ चुकी हैं। इनमें 1,419.41 करोड़ का निवेश वाराणसी में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि 46 परियोजनाओं से 3801 लोगों को रोजगार मिला है। साथ ही, 35 परियोजनाएं विभिन्न स्तरों पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया में हैं। इनका कुल निवेश 4,870.35 करोड़ रुपये है। इसके पूरा होने पर 9391 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
ये हैं बड़ी परियोजनाएं
- बीडी फूड्स एंड बेवरेजेज एलएलपी - 1000 करोड़
- ओडब्ल्यूएम लॉजिपार्क - 169 करोड़
- रोमा एंटरटेनमेंट सिटी - 300 करोड़
- बीडी वेंचर्स - 217 करोड़
- एचएलए ग्रुप - 150 करोड़
जल्द धरातल पर उतरने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स (आगामी)
- अपोलो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल - 600 करोड़
- रोमा बिल्डर्स रिसॉर्ट - 500 करोड़
- ओडब्लूएम लॉजिपार्क वेयरहाउस क्लस्टर - 142 करोड़
- एचएलए - होटल हॉलिडे इन - 190 करोड़
- अरविंद लिमिटेड - 75 करोड़
