{"_id":"69843e15575b22cad1071774","slug":"bhu-campus-remained-tense-fight-broke-out-in-hostel-mess-both-sides-have-filed-police-complaint-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU: कैंपस में रही गहमागहमी, छात्रावास के मेस में मारपीट; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: कैंपस में रही गहमागहमी, छात्रावास के मेस में मारपीट; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:22 PM IST
सार
Varanasi News: प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों ने भी कैंपस में भ्रमण कर निगरानी बढ़ा दी है। यूजीसी को लेकर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए एलआईयू को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
बीएचयू कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : संवाद
Link Copied
बीएचयू के राजाराम मोहन राय छात्रावास के मेस में आदर्श कुमार और अमित कुमार के बीच हुए मारपीट के मामले में लंका पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
राजनीतिक विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अमित कुमार से गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में बुधवार को पांच छात्रों के खिलाफ लंका थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित छात्र अमित कुमार ने बताया कि आरोपी आदर्श कुमार (इतिहास द्वितीय सेमेस्टर) ने निजी ग्रुप में धमकी देकर उसे कमरा संख्या 211, राजाराम मोहन राय छात्रावास में बुलाया। वहां नहीं पहुंचने पर शाम 4.50 से 5 बजे के बीच फोन कर केंद्रीय ग्रंथालय के पास आने की धमकी दी।
Trending Videos
2 of 5
परिसर में चहलकदमी करते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : संवाद
देर शाम करीब 7.30 बजे जब वह अपने छात्रावास के मेस में खाना खाने पहुंचा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट के इरादे से धक्का-मुक्की की। छात्रावास के रूम नंबर-1 में बैठकर आदर्श कुमार, प्रभाकर पटेल, आकाश कश्यप, प्रेम और प्रत्युष कुमार ने मुझे और मेरे दोस्तों को सुनियोजित तरीके से फंसाने की योजना बनाई। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
छात्रों की भीड़ सड़क पर उतरी।
- फोटो : संवाद
बीएचयू में बढ़ी निगरानी, आरएएफ भी तैनात : बीएचयू परिसर में छात्रों के बीच मारपीट और बलवा जैसी घटनाओं को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ ही लंका पुलिस भी सतर्क है। बुधवार को रुइया हॉस्टल के पास एहतियातन आरएएफ की एक टुकड़ी तैनात की गई।
4 of 5
आपस में बातचीत करते छात्र।
- फोटो : संवाद
बीएचयू में छात्र के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन
बीएचयू के राजाराम हॉस्टल के मेस में रहने वाले छात्र आदर्श कुमार के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। आदर्श ने मंगलवार को लंका थाना प्रभारी को तहरीर देकर मेस में कुछ छात्रों द्वारा मारपीट की शिकायत की थी। आज घटना के विरोध में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
मामले को लेकर रही गहमागहमी।
- फोटो : संवाद
चीफ प्रॉक्टर आफिस के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जानबूझकर आदर्श को कार्यालय में बिठा लिया। इधर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया भी सदस्यों के साथ पहुंच गए। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने बताया कि यूजीसी के नये नियम को लेकर 29 जनवरी को एक रैली निकली थी। इसके बाद 3 फरवरी को भी एक रैली निकली थी। विश्वविद्यालय में कोई भी रैली न निकाले जाने को कहा जा चुका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।