सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An inmate detained in sonbhadra jail fell ill and died during treatment remanded to custody

UP: जिला जेल में निरुद्ध बंदी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत; पांच जनवरी को मां और भाई के साथ हुआ था चालान

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र स्थित जिला जेल में बंदी की माैत के बाद हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक के अनुसार, स्वास्थ्य की जांच में पता चला कि युवक को खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था।

An inmate detained in sonbhadra jail fell ill and died during treatment remanded to custody
राधेश्याम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मादक पदार्थ की अवैध बिक्री के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी राधेश्याम (26) की बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रात में ही अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Trending Videos


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी ओमप्रकाश यादव के पुत्र राधेश्याम, सोनू और पत्नी पानमती को गत पांच जनवरी को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया था। दोनों भाई और मां तब से जिला जेला में निरुद्ध थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि आठ जनवरी को रुटीन स्वास्थ्य चेकअप में राधेश्याम क्षय रोग से ग्रसित पाया गया था। उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है राधेश्याम को नशे की लत थी। बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे राधेश्याम को तेज खांसी आने लगी। खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था।

परिजनों में मचा कोहराम

उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लाया गया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक का कहना है कि सभी औपचारिकता करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का भाई सोनू यादव अब भी जेल में निरुद्ध है, जबकि मां पानमती की तीन दिन पूर्व ही रिहाई कर दी गई थी।

एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध राधेश्याम की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान मौत हुई है। जेल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। - रणधीर मिश्र, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed