सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Kashi temperature 5 degrees above normal winds blew at 20 km/h check latest update

Varanasi Weather: सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर काशी का पारा, 20 किमी/घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं; जानें अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 22 Jun 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: मानसून की देरी के बीच वाराणसी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 20 किमी प्रति घंटे की पछुआ हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक लू जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Varanasi News Kashi temperature 5 degrees above normal winds blew at 20 km/h check latest update
सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर काशी का पारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Weather: मानसून की दस्तक में हो रही देरी के बीच काशी इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। जून के अंतिम सप्ताह में भी तीखी धूप और गर्म पछुआ हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। रविवार को वाराणसी एक बार फिर देश और उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा।



मौसम विभाग के अनुसार बांदा में 42.6 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने गर्मी का असर और बढ़ा दिया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई और यह 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। इसके बावजूद रात में उमस और गर्मी बनी रही। भदोही में 31.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के बाद वाराणसी प्रदेश की दूसरी सबसे गर्म रात वाला शहर रहा।

विज्ञापन

हवा में नमी का स्तर घटकर 35 प्रतिशत रह गया है, जिससे मौसम में सूखी गर्मी का एहसास बढ़ गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वांचल में अभी मानसून जैसी परिस्थितियां नहीं बनी हैं। प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों के अभाव के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर 23 जून तक मानसून वाराणसी पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके लगभग एक सप्ताह देर से आने की संभावना जताई जा रही है। यदि यही स्थिति रही तो काशीवासियों को कुछ और दिनों तक भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मानसून की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को फिलहाल राहत के लिए इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed