सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News old man run over train while crossing tracks body mangled irrigate his field

Varanasi News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रेन ने कुचला, उड़ गए चिथड़े; खेत की सिंचाई करने जा रहा था

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में बुधवार सुबह खेत जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Varanasi News old man run over train while crossing tracks body mangled irrigate his field
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की माैत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार सजोई गांव निवासी रामसागर (55) बुधवार सुबह अपने खेत में सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 7:30 बजे वह खेत जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी से भदोही की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना जंसा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

रामसागर की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार रामसागर मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस संबंध में जंसा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रामसागर खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed