सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi STF and Cantt Police Seize One Quintal of Ganja Smuggler Arrested Interrogation Underway

UP: वाराणसी में एसटीएफ और पुलिस ने एक कुंतल गांजा किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार; उड़ीसा से लाता था लाखों का माल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस और एसटीएफ ने मऊ निवासी अजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है कि वह उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी करता था।

Varanasi STF and Cantt Police Seize One Quintal of Ganja Smuggler Arrested Interrogation Underway
अजय गिरी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: एसटीएफ और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से कुल 1.07 कुंतल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

Trending Videos


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अजय गिरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से गांजे के अलावा एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi STF and Cantt Police Seize One Quintal of Ganja Smuggler Arrested Interrogation Underway
आरोपी को एसटीएफ और पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

कार्रवाई 26 अप्रैल की रात करीब 1:58 बजे कैंट थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर पुलवरिया पुल से करीब 200 मीटर आगे की गई। एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि अन्य राज्यों से भारी मात्रा में गांजा लाकर पूर्वांचल के जिलों में खपाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम सक्रिय थी और संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के मऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। वह महीने में कई बार इस तरह की तस्करी करता था और इससे मोटा मुनाफा कमाता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed