फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi student sleeping veranda suffers acid attack sustains severe burns complaint filed

Varanasi News: बरामदे में सो रहे बीकॉम छात्र पर एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसा; अज्ञात के खिलाफ तहरीर

Thu, 16 Jul 2026 04:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रहे बीकॉम छात्र चंद्रेश पटेल पर भोर में अज्ञात व्यक्ति ने एसिड फेंक दिया। छात्र गंभीर रूप से झुलस गया और निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi student sleeping veranda suffers acid attack sustains severe burns complaint filed
अस्पताल में भर्ती झुलसा चंद्रेश पटेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर ओदार गांव में बरामदे में सो रहे एक छात्र पर अज्ञात व्यक्ति ने एसिड फेंक दिया। घटना में छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीरभानपुर ओदार गांव निवासी 24 वर्षीय चंद्रेश पटेल बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। भोर करीब तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर एसिड फेंक दिया। उस समय चंद्रेश ने शरीर पर एक पतली चादर ओढ़ रखी थी। शुरुआत में एसिड चादर पर गिरा, लेकिन कुछ ही देर बाद वह शरीर तक पहुंच गया, जिससे तेज जलन होने लगी। दर्द से चंद्रेश की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रेश के पिता रामनरेश पटेल ने बताया कि उनका बेटा भैरवतालाब स्थित एक महाविद्यालय में बीकॉम का छात्र है। परिवार की किसी से ऐसी कोई रंजिश नहीं है, जिससे इस घटना का कारण स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि आखिर किसने और क्यों उनके बेटे पर एसिड फेंका, यह समझ से परे है।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और राजातालाब थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बाद में राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम हेरिटेज अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र का बयान दर्ज किया।

पीड़ित के पिता ने राजातालाब थाने में घटना की लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed